Followers

बुधवार, 28 अगस्त 2019

"भैया जरा बढ़ा के"






सूत्रों के हवाले से खबर आ रही कि
फ्रांस सरकार ने "मोदी जी" से फोन पर पूछा है कि-
सितम्बर में #राफेल की डिलीवरी सीधे देनी है या फिर पाकिस्तान मे से डेमो देते हुए लाएं"॥
😁😀😀
आपकी राय क्या है...?


आज एक माँ और उसकी बेटी ने देश को वह सम्मान और गौरव दिया है, जो उस क्षेत्र में देश का कोई पुरुष नहीं दे सका।
यह उन पुरुषों को एक ऐतिहासिक तमाचा है, जो स्त्रियों को गर्भावस्था से लेकर उनके जीवन भर तक उनको तमाम पौरुष और जातीय या तथाकथित धार्मिक-सांस्कृतिक ग्रंथियों के मनोरोग के कारण यातनाएँ देते हैं, उन्हें क़ैद करते हैं, ग़ुलाम या बंधुआ मज़दूर बनाते हैं, उन पर तेज़ाब फेंकते हैं, बलात्कार करते हैं, उनकी इच्छा-अनिच्छा से बेपरवाह अपने फैसले, अपने फतवे थोपते हैं और उनकी तमाम-तमाम तरह से हत्याएँ करते हैं।
पी विजया की बेटी पी वी संधु ने ऐसा इतिहास रचा है, जिसकी गूँज दूर भविष्य तक जायेगी।
जाना ही चाहिए।
दोनों आज इस पल देश की सबसे ख़ुश माँ-बेटी हैं। आज संधु की माँ का जन्मदिन भी था।
क्या हम एक ऐसा अपना देश कभी बना सकेंगे, जिसमें माँ और बेटी दोनों के चेहरे इतना ख़ुश दिखें, जैसा इस समय पी विजया और पी वी संधु का है ?
यह सिर्फ एक किसी खेल का अंतर्राष्ट्रीय नतीजा भर नहीं, यह एक गंभीर सामाजिक-सांस्कृतिक संदेश है।
है न?

है बाई की नजर_आप पर_!
——————————
कमला_
मेरी काम वाली बाईं_
सुबह_शाम
दू घण्टा खूब बतकही करती है_
उसकी चुगलख़ोर जूवान_
झख मार के सुनने की आदत डालनी पड़ी_
दिल में उसके मचलते रहते हैं_
मेरे पड़ोसियों के कारनामें_
सुरु_सुरु में अजीब लगता_ झूठ लगता_
अब जाके मज़ा आने लगा है_
तबला और सितार की मीठी युगलबंदी सी_
चटपटी लगती हैं अब उसकी बातें_
अब जानती हूँ मैं_
ऊपरी तल्ले वाली सोनी_
पिज़्ज़ा वाले को मुँह चोन्हाकर जबाब देती है_
चौमिंग डोसा छोला से लेकर फुचका तक_
सब्बे फ़ीरीए खाती है_
सेक्रेटरी साहेब उल्लू की तरह घूमते हैं_
जानकी के पीछे_पीछे_
बडोरकर साहेब के इज्जत का ईंधन जल जाएगा_
भाग जायगी टिंकी_ ललना के साथे_
प्रोफ़ेसर साहेब का लईक़ा सँटूवा_
रोज़ नकचढ़ी पिंकिया को लाइन मारता है_
मन में लड्डू नहीं रसगुल्ले फूटते हैं दोनों के_
पेट फूलेगा तो भंडा फूटेगा_
पेपर वाला कलुठा कलमुहाँ_
रोज चाय पीता है रोज़ी मेम साहब के साथ_
ह्ह्ह्ह्ह_छोड़िये_
रोज का किस्सा है_
वो सुगंधित धूप जैसा मान लीजिए_
रोज सुबह शाम जलती है न घर में_
मन्दिरों में_
घण्टी संग आध्यात्मिक महक वाली_ !


शुभ कर्म से अशुभ कर्म नष्ट कर सकते हैं? –
दोनों कर्मों का फल तो भोगना ही होता है।यदि चोरी
करके दान देने से चोरी के अपराध से कोई मुक्त थोडी ही
नहीं हो जाता।
हमारे पूर्वांचल में अगर कोई सुरती (खैनी) बना रहा है तो एक दो लोग उसके पास आकर के बिना किसी औपचारिकता के कहता है भले ही वह अनजान व्यक्ति हो ,"भैया जरा बढ़ा के"। इस वाक्य में इतनी आत्मीयता रहती है कि सुरती बनाने वाला बिना कुछ कहे मुस्कुरा कर सुरती चुना बढ़ा देता है।
जब भी मैं किसी थाने के आसपास से गुजर रही होती हूँ ,पुलिस द्वारा एक्सीडेंट के वक्त की या गैरकानूनी व्यवसाय करनेवाली पकड़ी गयी कैंपस के अंदर और बाहर जंग लगती खड़ी गाड़ियाँ परेशान कर देती है। चूँकि हमारे मोहल्ले में ही थाना है , मोहल्ले के रोड के किनारे पुलिस द्वारा पकड़ी गयी गाड़ियाँ साइड में लगी दिखती हैं। बीमा कंपनियों द्वारा पैसे मिल जाने के कारण न तो गाड़ी के मालिक गाड़ी को छुड़ाने में दिलचस्पी दिखते हैं , न ही सरकार की ओर से कम मूल्य पर उसे जरूरतमंद तक पहुंचाने की व्यवस्था है। जिस देश के नागरिकों को एक साइकिल खरीदने के लिए भी कई माह , वर्ष इंतज़ार करने पड़ते हों , उस देश में धूप और बारिश में लाखों - करोड़ों की गाड़ियाँ नष्ट हो रही हैं। इसे हमारे देश का दुर्भाग्य नहीं तो और क्या कहेंगे 
#खड़ीखबर :इमरान खान के दफ्तर की बिजली ,बिल भुगतान न करने के कारण काटी गई
तो क्या हुआ हमारे पास इन्वर्टर से चलने वाला परमाणु बम भी है :इमराना आपा
बोर्डर से करीब 5-6 घंटे पहले की ताजा खबर है कि नीलम और लीपा वैली में कम से कम 10 पाकिस्तनियों को 72 हूरों के पास भेज दिया गया है ,साथ ही दो आतंकी लांच पैड और तीन बोर्डर पोस्ट को भी ध्वस्त कर दिया गया है । आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तनियों ने कवर फायर शुरू किया था , जिसका जबाब भारत की सेना ने आर्टिलरी से दिया है ।। अभी गुरेज सेक्टर में भी फायरिंग शुरू हो गया है । शायद संक्षिप्त युद्ध हो सकता है ।। कल पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता गफूर ने ट्विट कर कुछ ऐसा ही इशारा किया था ।।

विज्ञान कहता है कि इंसान सोते समय किसी भी प्रकार के गन्ध का अनुभव नही करता है । लेकिन मेरे साथ ठीक इसका उलट होता है, रात में पाद की गंध से कई बार मैं उठ जाता हूँ । फिर रूम स्प्रे, या किवाड़ खोलकर स्टैंड फैन बाहर घुमाना आदि प्रक्रिया करता हूँ और तब सोता हूँ । अब या तो मैं विज्ञान को चुनौती दे रहा हूँ, अथवा पादने की ध्वनि से उठ रहा हूँ (जो कि आज तक मुझे नही लगा) पता नही

ये दुनिया है जनाब...
........महफ़िल में बदनाम और
अकेले में सलाम करती है....!!

राष्ट्रीय खेल दिवस पर...
---------------------------------
"हिंदुस्तान मेरा वतन है और मैं वहीं खुश हूँ"
ऐसा कहा था इस जादूगर ने सो भी उस खूंखार तानाशाह हिटलर के सामने जिससे पूरी दुनिया काँपती थी।
कहते हैं लोग-बाग जब सोने जाते...मेजर की प्रैक्टिस उसवक्त शुरू होती थी तो अहले सुबह तक चलती।मैदान में खेलते वक्त गेंद मानो उनके हाकी स्टिक से चिपक जाती।इसीलिए एक बार उनके बल्ले को तोड़ तसल्ली भी करी थी प्रतिपक्षी टीम ने।ऐसे थे हमारे "हाकी के जादूगर"।आज उनका जन्मदिन है जिसे हमलोग 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के रूप में मनाते हैं।
भारतरत्न ना मिला ना सही....आप किसी पुरस्कार, पद या प्रतिष्ठा के मोहताज नहीं ।आप अमर है हमारी स्मृतियों में...सदा सदा के लिए।
जन्मदिवस की शुभकामनाएं मेजर!!💐🎂
...पूजा प्रणति राय

शुक्रवार, 9 अगस्त 2019

तेरे कही तेरी सुनी -blog post via facebook





😊😊
समझ को समझ के भी ना समझना ,ऐसे लोगों की समझ को समझ पाना और उनकी नासमझी को ना समझ कर समझदार समझना वाकई समझ को न समझ पाना है ,ऐसा मेरी तो समझ में आ गया है ..... निवेदिता
भावनाओं का उफान और जरूरतों के किनारे
लहरें जीवन के इसी किताब को बांचती हैं
हम उठते हैं गिरते हैं और शांत हो जाते हैं
समन्दर की तरह.....समन्दर हम सबके अन्दर होता है....रत्नेश

जापानी : मुझे नालंदा जाना है कैसे जाऊँ ?
भारतीय : ट्रैन पकड़ कर बख्तियारपुर जंक्शन पहुँचिये वहाँ से नालंदा के लिए गाड़ी बुक कर लीजिये
जापानी : स्टेशन का नाम बख्तियारपुर क्यों ?
भारतीय : स्टेशन का नाम बख्तियार खिलजी के नाम पर है
जापानी : ( चौकते हुए ) वही बख्तियार खिलजी जिसने नालंदा विश्वविद्यालय जला दिया और लाखों हिन्दुओं तथा बौद्धों की हत्या कर दी ?
भारतीय : ( शर्म से ) हाँ वही
जापानी : आश्चर्य से, हमलावरों , हत्यारों का ऐसा सम्मान ?
भारतीय : 🙄
*इस कांग्रेस के कारण न जाने, कहाँ कहाँ, और कब तक शर्मिंदा होना पड़ेगा, हमें।*
#70 साल का शर्मनाक इतिहास बख्तियारपुर_जंक्शन......



Rashmi Prabha to
सबकुछ अपने विश्वास की बात है, विश्वास है तो है,
नहीं है तो बस नहीं है ...
यह हमारा दुर्भाग्य ही हैं कि आज के युवा 'काकोरी' कहने पर कबाबों की बात करते हैं|
अपने स्वाधीनता संग्राम का असली इतिहास न पढ़ाये जाने का यह परिणाम हैं |

जो लोग आपसे किसी भी रूप में साथ जुड़े हैं उनका दिल से आभार मानिए और जो आपको पसंद नहीं करते, उनका होना या न होना क्या मायने रखता है... ज़िन्दगी कुंठाओं और शिकायतों में बिताने को बहुत छोटी है।
- इरा टाक

अपने भीतर उस कांच का आईना हो जाना या फिर शीशा रह जाना उस रोज़ मेरे शब्दों का प्रतिबिंब होता है ।
कल्पना💐

माना तुम दूर गये लेकिन,रख सकते थे आना-जाना
मन उचट गया तो उचट गया अब लौट गाँव को क्या जाना
(अनुराधा)
नवीं क्लास के एक छात्र अजय ने देखा, उसकी क्लास का एक लड़का विनय, एक लड़की शोभा को थप्पड़ लगाए जा रहा है।अजय ने आव देखा ना ताव खींचकर एक झापड़ उस विनय को लगा दिया। तब तक टीचर भी आ गए थे, पता चला शोभा ने विनय की शिकायत की थी। और उसी का गुस्सा विनय, शोभा को पीटकर निकाल रहा था। टीचर ने अजय से पूछा," तुमने विनय को क्यों थप्पड़ मारा ? "
अजय का जबाब था, " मैं चौथी क्लास में था तो मैंने एक लड़की को मारा था। मेरी माँ के पास शिकायत गई थी और माँ ने एक घण्टे तक मुझे डाँटा था और समझाया था कि लड़कियों पर हाथ नहीं उठाते, उनकी रेस्पेक्ट करते हैं। वे अगर किसी मुसीबत में हो तो उनकी मदद करते हैं। मैंने देखा कि शोभा को विनय मार रहा था,इसीलिए मैंने विनय को थप्पड़ लगाया ।"
ये सुनकर टीचर ने बिना डांटे,उसे जाने के लिए कह दिया।
ये होता है कच्ची उम्र में समझाए जाने का असर। काश सारी मायें, अपने बेटों को ऐसी शिक्षा दें और बेटे भी उसपर अमल करें तो लड़कियों के लिए यह दुनिया थोड़ी सी आसान हो जाये।

असहमति से सहमत होना एक जुमला है जो प्रायः बहस मुबाहिसों मे एक पक्ष बार बार उछालता है, दुहाई देता है और इस वृत्ति को उच्च बौद्धिकता और शिष्टाचार से जोड़ता है। मगर क्या इस वृत्ति की भी कोई सीमा नहीं होनी चाहिए?
कहते हैं कि वैचारिक हिंसा हिंसा का क्रूरतम रुप है। भारतीय दर्शन की एक विचारधारा अहिंसा को परमो धर्मः कहती आई और स्यादवाद, बुद्ध दर्शन और गांधीवाद से यह और भी प्रभावी हुई। गांधी जी के दूसरे गाल पर भी तमाचा खाने की उक्ति प्रायः बतौर मनोविनोद के ही उद्धृत की जाती है। दरअसल अहिंसा हारे का हरिनाम है। यह तब तो ठीक है जब निरीहता से उबरने का कोई विकल्प न हो। मगर यह कतई उचित नहीं है जब आपकी सक्षमता के बावजूद भी कोई आपको अपमानित कर जाय।
अहिंसावाद ने भारत का बड़ा नुकसान भी किया है। इस विचारधारा को सही परिप्रेक्ष्य में देखे जाने की जरुरत है। सच तो यह है कि अनुचित का प्रबल विरोध करने का भारत का एक गौरवशाली अतीत रहा है। कितने संग्राम हुये अपनी अस्मिता बचाने को। महाभारत का संदर्भ देखिये। गीता अपने अधिकार के लिये हिंसा को उचित ठहराती है। श्रीकृष्ण बार बार अर्जुन को ललकारते हैं उत्तिष्ठ अर्जुन युद्धाय कृत निश्चयS.. मगर बुद्ध के आगमन के बाद आत्मरक्षा के लिये भी हिंसा को हेय बनाया गया।
उधर विदेशी आक्रांता भारत में एक एक आकर हमें लूट रहे थे, भारतीय अस्मिता से खिलवाड़ कर रहे थे मगर बौद्धों के समूह बुद्धं शरणं गच्छामि का उद्घोष करते हुये देश की गिरवी होती प्रतिष्ठा को तटस्थ होकर देख रहे थे। यह क्लैव्यता यह कापौरूषीय व्यवहार हमें निरन्तर गुलामी के अन्धकार में ढकेलता रहा। यह वही अन्तर्धारा है जो असहमत से भी सहमति का गुहार लगाकर चालाकी से अपना वर्चस्व बनाये रखना चाहती है।
कई गुमराह युवा ऐसे विचारकों की जाल में फंसते हैं जिनमें ग्रामीण पृष्ठभूमि के स्वप्नदर्शी आदर्शवादी युवाओं की संख्या अधिक है। जेएनयू जिनका गढ़ है। अब यहां नारा लगता है देश के हजार टुकड़े होंगे - इससे सहमत हुआ जा सकता है? हर घर से इस्लामी आतंकवादी निकलेंगे? सहमत हैं आप? अरे इनकी ऐसी की तैसी? इनका क्रूर दमन ही उचित है। अभी धारा 370 के प्रावधानों को हटाने के बाद यह टुकड़े गैंग फिर जेएनयू कैंपस में निशाचरी गतिविधियों में लिप्त हो गया?
आखिर कौन लोग हैं ये? इनके मां बाप भी बिचारे किसान मजदूर अपने बच्चों की कारगुजारियों से या तो बेखबर हैं या फिर अपने लाल के साहबी ठाठ-बाट से लाचार। कन्हैयाकुमार ऐसी जमात के अगुआ हैं। ऐसे लोगों पर दिल्ली सरकार अपने निहित एजेन्डे के तहत किसी भी कार्यवाही से गुरेज कर रही है। इसका खामियाजा अरविंद केजरीवाल की सरकार को मिलना तय है।
आज भारत की असली आजादी के जश्न का मौका है। इससे जो असहमत हैं उनसे आखिर हम क्यों सहमत हों? वैसे अभी भी पीओके और अक्साई चीन को भारतीय भूभाग में मिलाये जाने तक हमारी आजादी अधूरी है। मगर एक दृढ़ इच्छा राजनीतिक इच्छाशक्ति से असंभव सा भी सहज संभव है यह साबित हो गया है। आखिर मोदी हैं तो मुमकिन है नारा सचमुच एक हकीकत ही बन गया है।
आप देश विरोधी, राष्ट्र विरोधी बात करेंगे हम कतई सहमत नहीं होंगे। हम आज मुंह तोड़ जवाब देने की हैसियत में हैं तो किसी भी मुगालते में न रहें - हम करारा जवाब देंगे। आपसे कदापि सहमत नहीं होंगे। आप भले ही नाक रगड़ जा |